भारत
अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है, जी हां DDA Flats आपके लिए एक शानदार स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तरह आपको मात्र 1,200,000 रुपये फ्लैट मिल रहे हैं.
हर कोई चहता है कि राजधानी दिल्ली में अपना घर हो, अक्सर हम देखते हैं कि नौकरी या फिर अन्य रोजगार के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से निकलकर लोग दिल्ली पहुंचते हैं और अपना जीवन किराए के घर में ही बिता देते हैं. ये व्यक्ति बजट, उपलब्धता और अन्य कारणों से अपना घर नहीं ले पाते. ऐसे इन लोगों की मदद सरकार करती है. दरअसल सरकार इसके लिए हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स बेचती है. जैसे कि डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण समय-समय पर ऐसी स्कीम्स लेकर आता है जिससे लोग आसानी से दिल्ली में अपना घर खरीद सकते हैं.
DDA Flats Scheme
दरअसल एक बार फिर से डीडीए फ्लैट वाली स्कीम (DDA Flats Scheme) आई है. इसकी बुकिंग आज 7 नवंबर से शुरू हो रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई स्कीम का नाम है- जन साधारण आवास योजना 2025, जिसके फेज-2 के तहत 7 नवंबर, शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू होगी. इस स्कीम को फेज-1 में शानदार रेस्पॉन्स मिला था. पहले फेज में इसके लिए बहुत लोगों ने बहुत आवेदन किया था. इसीलिए इसके दूसरे फेज को पेश किया गया है. दूसरे फेज में 1500 से ज्यादा फ्लैट्स उपलब्ध हैं.
किन जगहों पर हैं फ्लैट्स
DDA ने इस स्कीम के तहत जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, ये फ्लैट्स दिल्ली के नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग में उपलब्ध हैं. नरेला और शिवाजी पार्क में सिर्फ EWS कैटेगरी के फ्लैट हैं. जबकि, रोहिणी सेक्टर 34, 35 और रामगढ़ कॉलोनी (जहांगीरपुरी के नजदीक) में सिर्फ LIG कैटेगरी के फ्लैट उपलब्ध हैं. ये फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं, यानी फ्लैट की चाबी मिलते ही आप किराये के मकान से अपने घर में शिफ्ट हो सकते हैं.
कैसे कर सकते है फ्लैट्स की बुकिंग
इस स्कीम के तहत EWS और LIG कैटेगरी के फ्लैटों की कीमत 11.8 लाख रुपये से शुरू हो रही है और 32.7 लाख रुपये तक के फ्लैट एवलेबल हैं. बता दें कि नरेला में कुल 1120 फ्लैट मौजूद है. इनकी कीमत 13.7 लाख रुपये से 13.8 लाख रुपये तक की है, हालांकि स्कीम के तहत 15 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत 11.8 लाख रुपये से 11.9 लाख रुपये हो जाएगी. फ्लैट की बुकिंग के लिए आपको डीडीए की वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाना होगा. ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-11-0332 पर कॉल भी किया जा सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से