Advertisement

कन्हैया कुमार पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, अयोध्यावासियों के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

गाजियाबाद पुलिस ने दक्ष चौधरी (Daksh Chaudhary) और उसके साथी अन्नू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के ऊपर IPC सेक्शन के 295A, 504 के तहत FIR दर्ज की गई है. इन दोनों का ही संबंध 'हिंदू रक्षा दल' से है.

Latest News
कन्हैया कुमार पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, अयोध्यावासियों के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

अयोध्यावासियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला दक्ष चौधरी गिरफ्तार

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की अयोध्या (Ayodhya) लोकसभा सीट पर बीजेपी (BJP) की हार हो चुकी है. इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अयोध्या के साथ-साथ पूरे यूपी की बात करें तो बीजेपी का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा, जितना पहले के दो लेकसभा चुनावों में था. इसको लेकर कई अतिवादी लोगों की तरफ से अयोध्या और यूपी की समस्त जनता को टार्गेट किया जा रहा है. ऐसे ही एक अतिवादी शख्स है दक्ष चौधरी (Daksh Chaudhary) . चुनाव के नतीजों के आने के बाद वो लगातार अयोध्यावासियों भला-बुरा कह रहा है.

साथ ही उसकी तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. इसे लेकर गाजियाबाद पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके साथी अन्नू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के ऊपर IPC सेक्शन के 295A, 504 के तहत FIR दर्ज की गई है. इन दोनों का ही संबंध 'हिंदू रक्षा दल' से है. दक्ष हाल ही में कुख्यात हुआ था जब उसने दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमला किया था.


यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results में टूट गया 'माया'जाल, UP में 0 पर आउट हुई BSP 


कन्हैया कुमार पर कर चुका है हमला
मई में दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव-प्रचार चल रहे थे, इसी दौरान दक्ष ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमला किया था. दरअसल कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में अपना चुनाव-प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान दक्ष की तरफ से उन पर स्याही फेंकी गई, और उसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement