Advertisement

Cyclone Montha: तूफान की आशंका के बीच रेलवे ने कैंसल की 65 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

चक्रवात मोन्था के आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने के कारण रेलवे ने राज्य की 65 से ज्यादा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं. यहां देखिए कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट...

Latest News
Cyclone Montha: तूफान की आशंका के बीच रेलवे ने कैंसल की 65 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Cyclone Montha

Add DNA as a Preferred Source

चक्रवात मोन्था के आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने के कारण रेलवे ने राज्य की 65 से ज्यादा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं.  विजयवाड़ा, राजमुंदरी, काकीनाडा, विशाखापत्तनम और भीमावरम जैसे रूट ट्रेनें 28 और 29 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर पूरी सुरक्षा समीक्षा के बाद ही रेल सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भी एहतियात के तौर पर ओडिशा-आंध्र कॉरिडोर पर कई सेवाएं स्थगित कर दी हैं.

यह भी पढ़ें- तूफान के दस्तक देने के बाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट; चेन्नई में उड़ानें और ट्रेनें स्थगित, स्कूल बंद

किन रेलवे रूट की ट्रेनें रहेंगी कैंसल

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें चेतावनी दी गई है कि सोमवार सुबह तक मोन्था एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास दस्तक दे सकता है. हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, जो बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

आंध्र प्रदेश में अधिकारियों ने पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, कोनासीमा और विशाखापत्तनम जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बचाव और राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और आपातकालीन आश्रयों और चिकित्सा इकाइयों को तैयार रखने का निर्देश दिया है. स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया है कि वे तूफान के टलने तक घरों के अंदर ही रहें, तटीय क्षेत्रों से बचें और सुरक्षा सलाह का पालन करें.

फ्लाइट्स भी रहेंगे प्रभावित

चक्रवात मोंथा के मद्देनजर कई एयरलाइन्स ने घोषणा की है कि विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और राजमुंदरी के लिए उड़ान संचालन सोमवार से प्रभावित रहेगा. चक्रवाती तूफ़ान और भारी बारिश का हवाला देते हुए भारत की टॉप एयरलाइनों में से एक इंडिगो ने अपने सभी यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है. इसने क्षेत्र में जलभराव और यातायात की भीड़भाड़ की भी आशंका जताई है और अपने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने को कहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement