Advertisement

CUET-UG Results 2022: कब आएगा CUET Exam का रिजल्ट? यूजीसी चेयरमैन ने बताया

CUET Exam Results 2022 को लेकर UGC के चेयरमैन ने बड़ा ऐलान कर दिया है जिसका छात्रों को बेसब्री से इंतजार है.

CUET-UG Results 2022: कब आएगा CUET Exam का रिजल्ट? यूजीसी चेयरमैन ने बताया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सीयूईटी रिजल्ट (CUET Exam Results 2022) का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है लेकिन अब यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार (M. Jagdish Kumar) ने जानकारी दी है कि CUET Results 2022 आज रात 10 बजे जारी हो जाएंगा. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

सीयूईटी रिजल्ट के बाद इसके स्कोर के आधार पर एडमिशन देने वाली सभी यूनिवर्सिटीज यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर देंगी. इसके चलते ही दिल्ली विश्वविद्यालय में भी  एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. CUET 2022 की परीक्षाएं 15 जुलाई से 30 अगस्त तक देशभर में आयोजित की गईं थीं.

SCO समिट: आज रवाना होंगे PM नरेंद्र मोदी, Xi Jinping से मुलाकात पर सस्पेंस

जानकारी के मुताबिक यह नतीजे 13-14 सितंबर को जारी होने की संभावना थीं लेकिन आज 15 सिंतबर को ये रिजल्ट जारी होंगे. जानकारी के मुताबिक रिजल्ट से पहले या साथ में फाइनल आंसर-की जारी होगी जिससे परीक्षार्थी अपने अंक और प्रश्नों के उत्तर क्रॉस चेक कर सकेंगे. 

मां के सामने नाबालिग बेटियों को खींचकर ले गए दरिंदे, ADG ने जांच के लिए भेजी टीम

आपको बता दें कि इस साल 14.90 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने CUET UG Exam में शामिल हुए थे. किसी भी तरह की समस्या के लिए स्टूडेंट्स 011- 40759000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं. ऐसे में रिजल्ट के बाद छात्र अपने पसंदीदा कोर्स की डिटेल्स उसी यूनिवर्सिटी की वेबसाइटी की वेबसाइट पर देख सकेंगे जहां वह एडमिशन लेना चाहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement