भारत
NTA आज रात सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी करने वाली है. ऐसे में आप अपना रिजल्ट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी करने वाली है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने CUET PG रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने आज 12 अप्रैल, 2024 को अंतिम सीयूईटी पीजी एनर्सर्स कीज पहले ही जारी कर दी है.
UGC Update:
— UGC INDIA (@ugc_india) April 12, 2024
NTA is set to announce the CUET-PG results by tonight.
Visit here: https://t.co/eIZHP4m2nV#UGC #CUET #CUETPG #PG pic.twitter.com/qJGJO10KC3
आज जारी होगा रिजल्ट
रिजल्ट को लेकर यूजीसी अध्यक्ष ने एक ट्वीट भी किया गया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि रिजल्ट रात में घोषित किया जा सकता है. यूजीसी अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि स्टूडेंट्स रिजल्ट के लिए किसी भी दूसरी वेबसाइट पर भरोसा न करें. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के साथ अन्य पर्सनल डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. आप रिजल्ट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर JEE में हासिल की टॉप 1 रैंक, अब जी रहे हैं आलीशान लाइफ
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
सीयूईटी पीजी 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा.
सबसे पहले CUET PG वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं.
इसके बाद Results या Candidate Login पर क्लिक करें.
अब उपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
इन डीटेल्स को फिल करने के बाद सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट सामने आ जाएगा.
डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.