Advertisement

Odisha: दरिंदगी की सारी हदें पार! मंगेतर के सामने 3 लोगों ने किया युवती का गैंगरेप, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

ओडिशा से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तीन युवकों ने युवती के मंगेतर के सामने उसका रेप किया.

Latest News
Odisha: दरिंदगी की सारी हदें पार! मंगेतर के सामने 3 लोगों ने किया युवती का गैंगरेप, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल
Add DNA as a Preferred Source

ओडिशा के नयागढ़ से एक हैवानियत की खबर सामने आ रही है. यहां तीन अज्ञात लोगों ने 21 साल की युवती के मंगेतर के सामने गैंगरेप किया. दरअसल, पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ फतेहगढ़ राम मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी, तभी तीनों ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. 

गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल 
आपको बता दें कि, पीड़िता अपने मंगेतर के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी तभी उन तीनों ने पीड़िता के मंगेतर को चाकू की नोक पर रखकर युवती के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने वारदात का वीडियो फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.  


 ये भी पढ़ें-नीतीश कुमार ने पटना में बैन किए पटाखे, बिहार के इन शहरों में भी नहीं होगी आतिशबाजी


 

युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने शुक्रवार को फतेहगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी बिमल कुमार बारिक ने बताया कि घटना की शिकायत मिलते ही तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. 

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement