Advertisement

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को क्यों मारना चाहता है रोहित गोडारा–गोल्डी बराड़ गैंग? विदेश से रच डाली थी हत्या की साजिश

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी रोहित गोडारा–गोल्डी बराड़ गैंग के हैं और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जान मारने की सुपारी ले चुके थे.

Latest News
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को क्यों मारना चाहता है रोहित गोडारा–गोल्डी बराड़ गैंग? विदेश से रच डाली थी हत्या की साजिश

Munawar Farooqui

Add DNA as a Preferred Source

नई दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों आरोपी कुख्यात रोहित गोडारा–गोल्डी बराड़–वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान पानीपत निवासी राहुल और भिवानी निवासी साहिल के रूप में हुई है. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इन शूटरों को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की सुपारी दी गई थी. 

विदेश से रची थी साजिश 

पुलिस के सूत्रों के अनुसार ये दोनों स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या करने की फिराक में थे. एनडीटीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह साजिश रोहित गोडारा और गोल्डी बराड़ ने विदेश से रची थी. कथित तौर पर फारूकी के हिंदू देवताओं पर चुटकुलों से नाराज होकर इस वारदात की साजिश रची गई थी. इतना नहीं जब पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो मामला और भी ज्यादा दूध की तरह सफेद हो गया. इन दोनों ने बताया है कि वे पहले मुंबई और बेंगलुरु में मुनव्वर फारूकी की रेकी कर चुके थे.

यह भी पढ़ें: Chhannu Lal Mishra: भारत ने खो दिया अपना संगीत का अनमोल रत्न, पंडित छन्नूलाल मिश्र का वाराणसी में निधन

हमला करने की कोशिश

बेंगलुरु में एक बार हमला करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उस वक्त फारूकी ने अचानक कार बदल ली, जिससे हमला टल गया. बता दे कि 33 वर्ष के मुनव्वर फारुकी, 2024 में बिग बॉस जीत चुके हैं. और इंस्टाग्राम पर उनके 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं. 2021 में उन्हें हिंदू देवताओं पर मजाक करने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वे एक महीने से अधिक जेल में रहे. बताया जा रहा है कि पुलिस की मुठभेंड़ में राहुल को गली लगी है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement