Advertisement

Crime News: रियल लाइफ 'बंटी बबली' अरेस्ट, बिजनेसमैन से बिल्डर्स तक ऐसा कोई 'सगा' नहीं जिनको इन्होंने ठगा नहीं

Crime News: ओडिशा के इस ठग प्रेमी-प्रेमिका ने कईयों को अपनी ठगी का शिकार बनाया. इनकी ठगी के शिकार लोगों में बिल्डर्स से लेकर खदान मालिकों तक शामिल हैं. पुलिस ने इन्हें अब गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Latest News
Crime News: रियल लाइफ 'बंटी बबली' अरेस्ट, बिजनेसमैन से बिल्डर्स तक ऐसा कोई 'सगा' नहीं जिनको इन्होंने ठगा नहीं

Crime News

Add DNA as a Preferred Source

ओडिशा से एक ठग कपल के द्वारा किए जा रहे फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ है. ये मामला भुवनेश्वर का है. इस मामले में ठग हाई प्रोफाइल लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे. आखिरकार लोगों को चूना लगाने वाले इस 'बंटी-बबली' के काले कारनामों का पर्दाफाश हो ही गया, और ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए. दरअसल इंफोसिटी पुलिस की तरफ से इन दोनों शातिर ठगों को हिरासत में ले लिया गया है. कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सबसे पहले इस गिरोह की महिला को अरेस्ट किया गया. ये गिरफ्तारी सोमवार को की गई है.

अधिकारियों और राजनेताओं के करीबी होने का करते थे दावा
ये महिला अपने प्रेमी के साथ ठगी को अंजाम देती थी. इन लोगों ने कई बिल्डरों और खदान मालिकों को चूना लगाया था. इनकी जद में एमएनसी ऑफिसर और कई बिजनेसमैन भी आए थे. इन सबके साथ इन्होंने करोड़ों रुपये का चूना लगाया था. हिरासत में ली गई आरोपी महिला को  हंसिता अभिलिप्सा के तौर पर चिन्हित किया गया है. इसकी उम्र 38 साल है. दरअसल ये लोग ठगी करते समय खुद को राज्य के बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के करीबी बताता थे. हंसिता अपने प्रेमी और कथित पति के साथ इन घटनाओं को अंजाम देती थी. उसके प्रेमी का नाम अनिल मोहंती है. 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
हंसिता इन्फोसिटी-नंदनकानन रोड इलाके के एक बड़े दफ्तर में काम करती थी. इसी ऑफिस का इस्तेमाल करके वो अपने शिकार को फंसाती थी. सबसे पहले वो उन्हें अपनी बड़ी पहुंच के बारे में अवगत कराती थी. अपने कनेक्शन के द्वारा अपने शिकार को टेंडर और डील्स दिलवाने का दावा करती थी. उन्हें भरोसे में लेकर उनके साथ ठगी करती थी. इन दोनों के एक खदान मालिक के कंपलेन के बाद अरेस्ट किया गया. वो खदान मालिक खुद इन दोनों से एक बड़ी ठगी का शिकार हुआ था. पुलिस की तफ्तीश में मालूम हुआ कि हंसिता इंटरनेट का इस्तेमाल करके फोटो में हेराफेरी करती थी. जिससे लगे कि राज्य के बड़े अधिकारियों ओर राजनेताओं से उसके मजबूत कनेक्शन हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement