Advertisement

Crime News: गेम के नाम पर पायलट पति करता था पत्नी को टार्चर, दोस्तों के सामने कपड़े उतारने पर किया मजबूर

Crime News: गुजरात के खोराज में पुलिस के पास एक महिला ने अपने पायलट पति की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसका पति गेम के नाम पर उससे हिंसा करता था. 

Latest News
Crime News: गेम के नाम पर पायलट पति करता था पत्नी को टार्चर, दोस्तों के सामने कपड़े उतारने पर किया मजबूर

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खोराज में रहने वाली महिला ने अपने पायलट पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसका पति घर में पार्टी करता था जिसमें उसके कई दोस्त आते थे. इस दौरान शराब पीने के बाद सब ट्रुथ एंड डेयर गेम खेलते थे. इस गेम में पति डेयर के नाम पर उसे दोस्तों के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था. इनकार करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

5 साल तक चलता रहा हैवानियत का खेल 
गुजरात पुलिस को दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उसकी शादी हुई थी. पीड़िता का पति एक इंटरनेशनल एयरलाइंस में पायलट है. मुंबई में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान वह उसे कपड़े उतारने और अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर करता था. उसके मना करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता था.


यह भी पढ़ें: गुजरात में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, रेलवे ट्रैक डूबने से कई ट्रेनें कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट


पांच साल तक यह सब चलता रहा और जब दोनों गुजरात शिफ्ट हुए, तो उसने आखिरकार पुलिस के पास शिकायत करने का फैसला किया. गुजरात के खोजर में घटना की शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा कि महिला ने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं. हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं. 


यह भी पढ़ें: गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स ने किया अमित शाह के काफिले का पीछा  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement