Advertisement

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, प्रेसिडेंट मुर्मू ने दिलवाई पद और गरिमा की शपथ

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. 12 सितंबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई.

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, प्रेसिडेंट मुर्मू ने दिलवाई पद और गरिमा की शपथ
Add DNA as a Preferred Source

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. उन्होंने जगदीप धनखड़ की जगह ली है, धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हुए, इस चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के जॉइंट कैंडिडेट जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था. बतौर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. 

शपथ ग्रहण के बाद सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट किया, 'आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैंने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है.'

सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?

सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है. वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं. 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे राधाकृष्णन 68 साल के हैं. वह तमिलनाडु के बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट रह चुके हैं. वह कोयंबटूर से बीजेपी सांसद रह चुके हैं. इसके साथ ही वह झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं. राज्यपाल रहते हुए उन्होंने तेलंगाना और पुडुचेरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली है. वह RSS के सदस्य भी रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement