Advertisement

PM Modi की 'कोविड बैठक' का कांग्रेस ने ढूंढा सियासी एंगल, BF.7 से जोड़ा क्रोनोलॉजी कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बढ़ते कोविड संकट पर अहम बैठक करने वाले हैं. कांग्रेस ने इस बैठक पर तंज कसा है.

PM Modi की 'कोविड बैठक' का कांग्रेस ने ढूंढा सियासी एंगल, BF.7 से जोड़ा क्रोनोलॉजी कनेक्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फोटो- Twitter/Congress)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन (China) में कोविड संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है. भारत पड़ोसी देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए पहले ही अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को कोविड (Covid-19) पर हो रही इस बैठक को लेकर तंज कसा है. कांग्रेस ने इस बैठक का सियासी एंगल खोज लिया है. पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा से इस बैठक का कनेक्शन निकाल लिया है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 के 4 मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल को एक पत्र लिखा. प्रधानमंत्री आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी. अब आप क्रोनोलॉजी समझिए…'

 


China Covid: कोविड से होने वाली मौतों को छिपाता है चीन, आंकड़ों में ऐसे करता है हेरफेर

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई कोविड पर हाई लेवल मीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ही विश्वभर में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की थी. 

स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी में था क्या?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, 'राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए. यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए. यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए.'

Corona Updates: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद PM मोदी ने दोपहर 3.30 बजे बुलाई हाईलेवल मीटिंग

स्वास्थ्य मंत्री ने अपील की है कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है. 

कांग्रेस को पीएम की बैठक पर आपत्ति क्यों?

कांग्रेस को डर सता रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई ऐसा आदेश न जारी कर दिया जिससे राहुल गांधी महत्वाकांक्षी यात्रा बीच में ही रुक जाए. राहुल गांधी इन दिनों राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement