Advertisement

Covid 4th Wave: 24 घंटे में दर्ज हुए 4 हजार के करीब नए मामले, 26 की मौत

कल की तुलना में आज के मामलों में थोड़ी गिरावट है, मगर यह आंकड़ा अब भी 4 हजार के करीब है.

Covid 4th Wave: 24 घंटे में दर्ज हुए 4 हजार के करीब नए मामले, 26 की मौत

Coronavirus Cases. (Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 4 हजार नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले शुक्रवार को भी नए मामलों की संख्या 4 हजार के पार थी. वहीं एक बार फिर महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है. यहां IIT कैंपस में भी 30 छात्रों के संक्रमित होने की खबर है. 

24 घंटे में 26 मौत
कल की तुलना में आज के मामलों में थोड़ी गिरावट है, मगर यह आंकड़ा अब भी 4 हजार के करीब है. शनिवार को सामने आए नए मामलों की संख्या 3, 962 है. संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का कुल आंकड़ा भी 5, 24, 677 पर पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें:  Covid को लेकर न बरतें लापरवाही, पांच राज्यों में बढ़ रहे मामले, सरकार ने उठाया यह कदम

सक्रिय मामले 22 हजार के पार
अब देश में सक्रिय मामले  22 हजार के पार हो गए हैं. वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 4, 31, 72, 547 हो गई है.  इस दौरान 2, 697 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. कोरोना से रिकवर हुए लोगों की कुल संख्या अब 4,26,25,454 हो गई है. 

IIT बॉम्बे में कोरोना विस्फोट
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे भी कोविड-19 का हॉटस्पॉट बन चुका है. यहां एक साथ 30 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में संस्थान में 30 लोग कोविड-19 महामारी से संक्रमित मिले हैं. इन सभी में महामारी के हल्के लक्षण हैं और इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है.' उन्होंने कहा कि संस्थान ने अपने किसी भी केंद्र को या परिसर को बंद नहीं किया है और प्रबंधन सभी एहतियाती कदम उठा रहा है. आईआईटी बम्बई का मुंबई के पवई इलाके में एक कैंपस है. 

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: 5 साल की बच्ची में दिखे Monkeypox के लक्षण, हेल्थ विभाग अलर्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement