Advertisement

Covid 4th Wave: 24 घंटे में सामने आए 9 हजार के करीब नए केस, दिल्ली में आंकड़ा 1 हजार के पार

Covid Case Update: कल जहां कोविड मामलों में कमी दर्ज हुई थी, वहीं आज सामने आए आंकड़े फिर एक बार चिंता पैदा कर रहे हैं.

Covid 4th Wave: 24 घंटे में सामने आए 9 हजार के करीब नए केस, दिल्ली में आंकड़ा 1 हजार के पार

Covid Vaccination Drive

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना के बढ़ते मामलों में जहां मंगलवार को कुछ कमी देखी गई थी, वहीं बुधवार को सामने आए आंकड़े फिर एक बार डरा रहे हैं. देश में बीते 24 घंटे के दौरान दर्ज हुए कोरोना संक्रमण के केस अब नौ हजार के करीब पहुंच गए हैं. अब सक्रिय मामले भी बढ़कर 53, 637 हो गए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 2% दर्ज किया गया है.

24 घंटे में दर्ज हुए Covid के 8,822 नए केस
बीते हफ्ते तीन दिन लगातार कोरोना के 8 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे. इनमें कल कुछ कमी देखी गई. मंगलवार को सामने आई 24 घंटे की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के मामले करीब 6 हजार थे, मगर अब एक बार फिर इन मामलों में उछाल दर्ज हुआ है.24 घंटे में ही कोरोना संक्रमण के 8,822 नए केस दर्ज किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Karnataka: इस मामले की सुनवाई पर कोर्ट ने कहा- प्यार अंधा होता है, बच्चों और मां-बाप को दी ये सलाह

कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत
बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत का मामला भी सामने आया है. अब कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,792 पर पहुंच गया है. इस दौरान 5,718 लोगों की रिकवरी भी हुई है. वहीं वैक्सीनेशन अभियान के तहत 1.95 अरब लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा चुकी हैं. 

दिल्ली में दर्ज हुए 1 हजार से ज्यादा केस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस ने पिछले कई दिनों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1118 मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 500 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 3,177 है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan Death Threat: Lawrence Bishnoi पर मुंबई पुलिस के सामने क्या बोले सलमान खान?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement