भारत
कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. लगातार बढ़ते मामले देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
कोरोना वायरस अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर देश के कई हिस्सों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 की वजह से दो लोगों की मौतक हो चुकी है. वहीं, करेल में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और केरल में भी संक्रमण बढ़ने की संभावना जताई गई है. मई के महीने में राज्य में 182 कोविड मामलों की पुष्टी की गई है.
स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) की बैठक बुलाई गई, जिसमें कोरोना के रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई. इसमें कहा गया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में Omicron JN1 के सब-वेरिएंट LF.7 और NB.1.8 तेजी से फैल रहे हैं. ऐसे में खुद की सुरक्षा सबसे जरूरी है. जहां भी इलाज हो, प्रोटोकॉल का पालन करें और उस अस्पताल में इलाज सुनिश्चित करें. मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि कुछ निजी अस्पतालों में कोविड-19 पाए जाने पर उन्हें रेफर करना ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें-ना विदेश जाने की जरूरत, ना महंगा इलाज, भारत के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, अब 9 दिनों में खत्म होगा ब्लड कैंसर!
उन्होंने कहा कि, जिन लोगों को सर्दी, गले में खराश, खांसी या सांस की तकलीफ है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए. इसके साथ ही बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग सार्वजनिक जगहों और यात्रा के दौरान मास्क जरूर पहनें. अस्पतालों में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी मास्क अनिवार्य है. बेवजह अस्पताल जानें से बचें और हाथों को बार-बार साबुन से धोने की सलाह दी गई है. कहा गया कि जिन लोगों में लक्षण हैं, उनका कोविड टेस्ट कराया जाए. RTPCR किट्स और जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.