Advertisement

Defence Budget: देश की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं ये देश, जान लें भारत की रैंक

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद हुए पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिशों के बीच भारत के डिफेंस की खूब तारीफ हो रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के मिलिट्री बजट में 50 हजार करोड़ रुपये बढ़ाए गए थे.

Defence Budget: देश की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं ये देश, जान लें भारत की रैंक

भारतीय सेना का आतंकियों के घरों पर रेड 

Add DNA as a Preferred Source

भारत के Defence Budget में बीते 12 साल में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2013-14 में रक्षा बजट 2.53 लाख करोड़ था, जो कि 2025-26 में 6.81 लाख करोड़ हो गया है. इस भारी बजट का इस्तेमाल भारत में अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण और डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में किया जा रहा है.

डिफेंस पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देश

अगर ऐसे देशों की बात की जाए जो रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो उनमें सबसे पहला नाम है अमेरिका का. अमेरिका का रक्षा बजट 895 बिलियन डॉलर का है, भारतीय रुपयों में बात करें तो करीब 76 लाख करोड़ रुपये. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन है, जिसका Defence Budget 266 बिलियन डॉलर यानी करीब 22 लाख करोड़ रुपये. तीसरे नंबर पर रूस है जिसका इस साल का बजट 126 बिलियन डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपये का है. देश की सुरक्षा पर खर्च करने के मामले में भारत चौथा सबसे बड़ा देश है. भारत का इस साल का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये है.

डिफेंस बजट तेज़ी से बढ़ा रहे ये देश?

देश की सुरक्षा पर खर्च करने के मामले में सबसे आगे है यूक्रेन. 2014 से 2024 के बीच में यूक्रेन ने अपने देश के रक्षा बजट में हर साल औसत 32 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की है.  इसकी बड़ी वजह है यूक्रेन और रूस के बीच बीते तीन साल से चल रही जंग. अनुमान है कि साल 2024 में यूक्रेन ने रक्षा पर 64.7 बिलियन डॉलर का खर्च किया. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पोलैंड है जो 13.9 प्रतिशत के औसत से हर साल अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है. तीसरे नंबर पर इज़राइल है जो 10.1 प्रतिशत के औसत से हर साल अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो भारत का रक्षा बजट सालाना 5.4 प्रतिशत के औसत से बढ़ा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement