Advertisement

Covid Nasal Vaccine: कौन लगवा सकेगा Nasal Vaccine और कौन नहीं, कोरोना से रोकथाम में कितनी कारगर, यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब

Incovacc Nasal Vaccine: पिछले दिनों इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई थी. फिलहाल यह वैक्सीन 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. 

Covid Nasal Vaccine: कौन लगवा सकेगा Nasal Vaccine और कौन नहीं, कोरोना से रोकथाम में कितनी कारगर, यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब

Nasal Vaccine. (Representative Image)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच भारत में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन (Nasal Vaccine) को मंजूरी दी जा चुकी है. भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को iNCOVACC नाम दिया गया है. इस वैक्सीन को इस्तेमाल बूस्टर डोज के रूप में किया जा सकेगा. इन वैक्सीन को किसे लगाया जाएगा और किसे नहीं. इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल है. 

किसे लगाई जाएगी यह वैक्सीन
18 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को यह वैक्सीन लगाई जा सकेगी. जो लोग कोरोना की दो वैक्सीन ले चुके हैं वहीं इसे लगवा सकेंगे. इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ने मिलकर तैयार किया है. बता दें कि इस वैक्सीन को सरकार ने इस साल 6 सितंबर को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी थी. हालांकि, अब तक ये वैक्सीन लगाई नहीं जा रही थी. 

कोविन प्लेटफॉर्म पर मिली मंजूरी
अब इसे कोविन पोर्टल पर लिस्टेड करने की मंजूरी भी मिल गई है. इससे पहले इस पोर्टल पर सिर्फ सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और कोवोवैक्स (Covavax), रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कोर्बीवैक्स (Corbevax) लिस्टेड है. अब iNCOVACC को भी इसमें शामिल कर लिया गया है. यह दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन है. 

ये भी पढ़ेंः Covid 19: भारत में कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, इन 8 जिलों संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा

कहां और कैसे लगेगी
इस वैक्सीन के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए cowin.gov.in पर रजिस्टर करवाना होगा. iNCOVACC वैक्सीन नाक से दी जाएगी. इसमें इंजेक्शन नहीं होगा. इसमें ड्रॉप के जरिए दवा को नाक में डाला जाएगा. कंपनी के मुताबिक, इसकी दो डोज है. हर डोज में 4-4 ड्रॉप नाक में डाली जाएगी. दोनों डोज में चार हफ्ते का अंतर होता है. 

कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि इतना तय है कि यह वैक्सीन के लिए सभी को पैसे देने होंगे. यह वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगी. 

ये भी पढ़ेंः मर्डर से पहले श्रद्धा और आफताब के झगड़े का ऑडियो लगा पुलिस के हाथ, खुल सकते हैं कई राज

कोरोना के खिलाफ कितनी प्रभावी
नेजल वैक्सीन को मस्कुलर वैक्सीन से ज्यादा असरदार माना जाता है. उसकी वजह ये है कि जब इंजेक्शन के जरिए बांह में वैक्सीन लगाई जाती है तो वो संक्रमण से फेफड़ों को बचाती है. लेकिन नेजल वैक्सीन नाक में दी जाती है और ये नाक में ही वायरस के खिलाफ इम्युनिटी बना देती है जिससे वायरस शरीर के अंदर नहीं जा पाता. 

क्या कोविशील्ड लेने वाले भी ले लगवा ये वैक्सीन 
लोगों के मन में एक सवाल है कि ये वैक्सीन भारत बायोटेक ने बनाई है. इसी कंपनी ने कोवैक्सीन भी बनाई है तो क्या कोविशील्ड लेने वाले नेजल वैक्सीन तो लगवा पाएंगे. भारत बायोटेक की iNCOVACC वैक्सीन का इस्तेमाल Heterologous Booster के तौर पर किया जाएगा.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement