Advertisement

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में मास्क लगाने को लेकर जारी की गई एडवाइजरी

Corona JN.1 Alert: केंद्र के बाद कर्नाटक सरकार ने कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 को लेकर एडवाइजरी जारी की है. जिसमें सरकार ने मास्क पहनना जरूरी बताया है. साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने की सलाह दी है.

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में मास्क लगाने को लेकर जारी की गई एडवाइजरी

Corona update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में बढ़ते कोविड-19 के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने कोरोना संबंधित दिशानिर्देशों में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए कहा गया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों से कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा था.

केंद्र की एडवाइजरी के बाद कर्नाटक सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. राज्य सरकार ने कहा कि घर से निकलते समय सभी लोग मास्क पहनें. इसके अलावा बंद स्थानों, कम हवा वाले स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. सरकार ने केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने, पर्याप्त जांच करने और कोविड मामलों को समय पर सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए एक सर्कूलर भी जारी किया.

कोरोना के नए  वैरिएंट JN.1 का खतरा
इसमें देश में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य, कोरोना वायरस के सब वैरिएंट JN.1 के मामले सामने आने, सर्द मौसम और विशेष रूप से नए साल के उत्सव के दौरान बंद स्थानों में अपेक्षित भीड़ के संदर्भ में आम जनता को एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा गया है. यही सलाह कोविड-19 राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने भी दी है. 

ये भी पढ़ें- संसद इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन, अब तक 141 विपक्षी सांसद सस्पेंड  

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के आयुक्त रणदीप डी. द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया, '60 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग, सहरुग्ण (विशेष रूप से किडनी, हृदय, यकृत की बीमारियों वाले), गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं जब भी बाहर जाएं तो फेस मास्क अवश्य पहनें और बंद स्थानों, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से जरूर बचें.’ इसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, सर्दी और नाक बहने जैसे श्वसन संबंधी लक्षणों वाले सभी लोगों को शीघ्र चिकित्सा परामर्श लेना चाहिए और उन्हें फेस मास्क पहनना चाहिए.

एडवाइजरी के अनुसार, केरल में सामने आए कोविड 19 के मामलों को देखते हुए कर्नाटक में कुछ निवारक और जरूरी उपायों का पालन करना आवश्यक है. फिलहाल घबराने की या तुरंत प्रतिबंध लगाकर केरल और तमिलनाडु राज्यों की सीमा पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत नहीं है. हालांकि, राज्य के केरल और तमिलनाडु से लगे सभी सीमावर्ती जिलों को सतर्क रहना होगा और पर्याप्त जांच तथा कोविड मामलों की समय पर सूचिबद्धता सुनिश्चित करनी होगी. (PTI इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement