Advertisement

फिर पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, देशभर में 3758 हुए एक्टिव केस, जानिए राज्यवार अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो चुकी है. केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

Latest News
फिर पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, देशभर में 3758 हुए एक्टिव केस, जानिए राज्यवार अपडेट

Coronavirus.

Add DNA as a Preferred Source

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार यानी 1 मई को जारी आकंड़ों के मुताबिक देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है. बीते 24 घंटे में 362 संक्रमित नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 2 मरीजों की मौत हो गई है.आंकड़ों की माने तो केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल में 1400, महाराष्ट्र में 814 और देश की राजधानी दिल्ली में 436 संक्रमित मरीज हैं. बीते 24 घंटे में केरल और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने अपनी जान गंवा दी. केरल में 24 साल की महिला कोविड पॉजीटिव पाई गई थीं. वह पहले भी कई बीमारियों से ग्रसित थीं. रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

किस राज्य में कितने केस

  • केरल-1400
  • महाराष्ट्र-814
  • दिल्ली-436
  • गुजरात-320
  • बंगाल    -287
  • कर्नाटक-238
  • तमिलनाडु-199
  • उत्तर प्रदेश-147
  • राजस्थान-62

अब तक कितने लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो चुकी है. केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. हालांकि, ठीक होने का रेश्यू भी बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में 383 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. अब तक कुल 1818 मरीज ठीक हो चुके हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement