भारत
corona cases in india: दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 100 मामलों के बारे में पता चला है. महाराष्ट्र में 3, केरल में 2 और कर्नाटक में एक व्यक्ति की अभी तक मौत हो चुकी है.
देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर लोगों को डराने लगे हैं. अभी तक देशभर में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसमें केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हैं. केरल में 430 और महाराष्ट्र में 210 मरीज कोविड से संक्रमित पाए गए हैं. ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट का संक्रमण पाया जा रहा है.
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9 नए मामले सामने आए. इनमें से 7 मामले जयपुर में सामने आए हैं और दो मामलों की पुष्टि एम्स जोधपुर में हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों के नमूने एकत्र कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एम्स जोधपुर में 2 मामले सामने आए हैं और सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल जयपुर में भी 2 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं.
जयपुर के बी लाल डायग्नोस्टिक लैब में चार मामले पॉजिटिव पाए गए, जबकि जयपुर के आणविक डायग्नोस्टिक सेंटर में एक मामला पॉजिटिव आया. जोधपुर में 16 दिन के शिशु के साथ 35 वर्षीय महिला में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. 1 जनवरी से 27 मई तक कोविड-19 के कुल 32 मामले सामने आए हैं, जबकि एक मौत दर्ज की गई है. जयपुर में सबसे अधिक 10 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा, जोधपुर में 6, उदयपुर में 4, डीडवाना में 3, अजमेर में 2, सवाई माधोपुर में एक, फलौदी में एक, बीकानेर में एक मरीज सामने आए हैं.
दिल्ली में कितने कोरोना के केस
अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 100 मामलों के बारे में पता चला है. महाराष्ट्र में 3, केरल में 2 और कर्नाटक में एक व्यक्ति की अभी तक मौत हो चुकी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.