Advertisement

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष- सूत्र, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी-सूत्र, अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा विपक्ष-सूत्र, लोकसभा स्पीकर को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर, संसद भवन में विपक्षी सांसदों ने बैठक की, मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में हुई बैठक, सांसद राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे | यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत, विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित, यूपी में बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भारी हंगामा, यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा जारी

यूपी में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखी 25 फीट लंबी सरिया

यूपी के एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की नाकाम साजिश हुई है. इस बार अराजक तत्वों ने ट्रेन की पटरी पर 25 फीट लंबा सरिया रख दिया था. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
यूपी में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखी 25 फीट लंबी सरिया

pilibhit Latest news

Add DNA as a Preferred Source

देश में लगातर ट्रेन पलटाने की शाजिशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी साल सिंतबर, अक्टूबर के महिनों लगातार ट्रेन डिरेल करने की घटनाएं सामने आई थी, जिनकी वजह से चिंता बढ़ गई थी. अब इसी तरह का एक और मामला यूपी के पीलीभीत से सामने आया है. पीलीभीत में ट्रेन पलटाने की नाकाम शाजिश की गई. 

इंजन से जा टकराया सरिया
यहां पर जिस रेलवे लाइन से होकर ट्रेन गुजरने वाली थी वहां पर 25 फीट लंबा सरिया रख दिया गया. आरोपियों ने पीलीभीत जंक्शन से बरेली सिटी को जाने वाली ट्रेन संख्या 053/2 को पलटाने की साजिश रची थी. घटना 22 नवंबर की है. जहानाबाद थाना क्षेत्र में पटरी पर रखा 25 फीट का सरिया ट्रेन के इंजन से जा टकरा गया था. 

ये भी पढ़ें-जीशान सिद्दीकी, अमित ठाकरे, पृथ्वीराज चव्हाण समेत इन चर्चित नामों को मिली करारी हार

इससे पहले भी आ चुके है मामले
इस घटना की जानकारी देते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर की शिकायत के आधार पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इस तरह की घटना सामने आई हो. 8 सितंबर को कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने का षड्यंत्र रचा गया. इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने रेलवे लाइन पर गैस सिलेंडर रख दिया था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement