Advertisement

Mehengai Chaupal: कांग्रेस आज से देशभर में लगाएगी 'महंगाई चौपाल', BJP को घेरने की तैयारी

Mehengai Chaupal: 17 अगस्त से हफ्तेभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पे हल्ला बोल' रैली के रूप में होगा.  

Mehengai Chaupal: कांग्रेस आज से देशभर में लगाएगी 'महंगाई चौपाल', BJP को घेरने की तैयारी

कांग्रेस 28 अगस्त को रामलीला मैदान में करेगी "महंगाई पर हल्ला बोल" रैली 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है. पार्टी बुधवार यानी 17 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक देशभर में सभी विधानसभाओं 'महंगाई चौपाल' लगाएगी. इसमें लगातार बढ़ती मंहगाई के खिलाफ हल्लाबोल किया जाएगा. सप्ताहभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पे हल्ला बोल' रैली के रूप में होगा. बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले 5 अगस्त को भी महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था. 

सभी सीनियर नेता होंगे शामिल
महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त को हुए महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन से हताशा में आकर कांग्रेस के आंदोलन को 'काला जादू' बताने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन करेगी. महंगाई चौपाल का समापन 28 अगस्त को रामलीला मैदान में 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली के साथ होगा. इस रैली में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ेंः नीतीश के जाने से निराश नहीं है भाजपा! बिहार में 'खेला' करने को एक्टिव हुए अमित शाह

राहुल गांधी करेंगे रैली को संबोधित 
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में पार्टी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे. वह रैली को संबोधित भी कर सकते हैं. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर 'महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली' कार्यक्रम का आयोजन करेंगी.  

रामलीला मैदान में होगी बड़ी रैली 
कांग्रेस की ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी. दरअसल, पार्टी नेताओं का मानना है कि 5 अगस्त को केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सफल रहा था. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में भी ले लिया गया था. प्रदर्शन के सफल होने के कारण कांग्रेस 28 अगस्त को बड़ी रैली करने जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement