Advertisement

Congress अध्यक्ष पद के चुनाव में कौन किसके साथ? शशि थरूर ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल शशि थरूर ने कहा कि उन्हें युवाओं का समर्थन मिल रहा है, वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सीनियर नेता हैं.

Congress अध्यक्ष पद के चुनाव में कौन किसके साथ? शशि थरूर ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता शशि थरूर. (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. न तो मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) खुलकर शशि थरूर (Shashi Tharoor) का विरोध कर रहे हैं, न ही शशि थरूर की ओर से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जिससे मल्लिकार्जुन खड़गे की छवि धूमिल हो. आंतरिक चुनाव में नतीजे जो भी आएं, दोनों नेता कह रहे हैं कि जीत कांग्रेस की होगी. शशि थरूर ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी के युवा सदस्य उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि वरिष्ठ नेता दूसरे उम्मीदवार एवं उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन कर रहे हैं.

शशि थरूर ने यह भी कहा कि गांधी परिवार से दूरी रख कर कांग्रेस का कोई भी अध्यक्ष कामकाज नहीं कर सकता क्योंकि गांधी परिवार लोकप्रिय है और उनका ‘डीएनए’ पार्टी की रगों में दौड़ता है.

गुजरात में AAP को कमजोर नहीं समझ रही BJP, केजरीवाल फैक्टर के खिलाफ प्लान तैयार! जानिए सबकुछ

शशि थरूर को मिल रहा है युवाओं का साथ

शशि थरूर ने गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, 'मुझे युवा मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है. मुझे पार्टी के युवा सदस्यों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. वरिष्ठ नेता, खड़गे का समर्थन कर रहे हैं. हम बदलाव के बारे में बात कर रहे हैं और वरिष्ठ नेता इसका प्रतिरोध कर रहे हैं.'

खड़गे के लिए कई पदाधिकारी कर रहे हैं प्रचार

शशि थरूर ने स्वीकार किया कि पार्टी के कई पदाधिकारी खड़गे के लिए प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि चुनाव गुप्त मतपत्रों के जरिए होगा और वरिष्ठ नेताओं के वोट और युवा सदस्यों के मत का मान समान है.

HP Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कितनी कठिन है AAP की डगर, BJP और कांग्रेस में कितना दम? जानिए सबकुछ

पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे थरूर

शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे और उनकी प्राथमिकता विपक्ष को एकजुट करने की होगी, ताकि मतों के विभाजन को कम किया जा सके. शशि थरूर ने कहा कि हम एक राष्ट्रीय गठबंधन बनाने के लिए काम करेंगे. यदि यह राष्ट्रीय स्तर पर संभव नहीं हुआ तो हमें राज्यवार स्तर पर इसकी संभावना तलाशनी होगी. 

अगर बने अध्यक्ष तो क्या लाएंगे बदलाव?

शशि थरूर ने दावा किया कि अगर वह पार्टी का अध्यक्ष चुने गए तो उनके कार्यकाल में शक्ति का विकेंद्रीकरण करने और युवा पीढ़ी को नेतृत्व में शामिल कर बदलाव लाने पर मुख्य जोर रहेगा. उन्होंने कहा, 'कई सहकर्मियों ने अलग-अलग कारणों से पार्टी छोड़ दी. मेरे कार्यकाल में नजरअंदाज किए जाने की वजह से कोई भी छोड़ कर नहीं जाएगा.' (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement