Advertisement

Congress Party के कुछ नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत- प्रमोद कृष्णम

Pramod Krishnam ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो युवाओं और पार्टी के अनुभवी सदस्यों के बीच तालमेल बिठा सके.

Congress Party के कुछ नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत है. दरअसल प्रमोद कृष्णम से राज्यसभा की दावेदारी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने यह बयान दिया.

प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) ने कहा, "मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों की लिस्ट में नहीं था. मुझे मालूम है कांग्रेस पार्टी में कुछ ऐसा नेता हैं जिन्हें हिंदू शब्द से नफरत है. धर्म नाम से नफरत है. जब हिंदू नाम के शब्द से नफरत है तो किसी हिंदू धर्म गुरु को राज्यसभा में कैसे भेजा जा सकता है. यह मैं अच्छी तरह से जानता हूं."

पढ़ें- Delhi: आधे घंटे की आंधी में कहां हुआ कितना नुकसान, आखिर क्यों धराशाई हुए पेड़?

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैं कल भी कांग्रेस के साथ खड़ा था क्योंकि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जिसके लिए कुर्बान हुए.अपने लहू का बलिदान देकर इस पार्टी को सींच कर खड़ा किया. कांग्रेस अगर कमजोर होती है तो इस देश का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा."

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में प्रमोद

उनसे जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दी जानी चाहिए. कई नेता और कार्यकर्ता ऐसा मानते हैं. लेकिन फिर पार्टी के कुछ सदस्य कहने लगे कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं, मैं नहीं हूं, मैं क्यों रहूंगा?

पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान खान को धमकी, 5 राज्यों में है क्राइम नेटवर्क

प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी इस पद को स्वीकार नहीं करते हैं, तो इतनी बड़ी पार्टी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो युवाओं और पार्टी के अनुभवी सदस्यों के बीच तालमेल बिठा सके; कई लोगों के अनुसार यह चेहरा प्रियंका गांधी है. वह सबसे पसंदीदा कांग्रेस नेताओं में से एक हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement