Advertisement

खरगे ने PM मोदी को याद दिलाए बिसरे वादे, कहा-भाजपा ने बुना नौकरी का मायाजल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिस से केंद्र सरकार घेरा है. उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया है.

Latest News
खरगे ने PM मोदी को याद दिलाए बिसरे वादे, कहा-भाजपा ने बुना नौकरी का मायाजल
Add DNA as a Preferred Source

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करते हुए बरोजगारी और मंहगाई के मुद्दे को उछाला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगामी बजट के लिए बैठकें करते समय बेरोजगारी, महंगाई और असमानता जैसे मुद्दों पर भी गौर करना चाहिए" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधामंत्री झूठ का जाल बुन रहे हैं. 

खरगे ने पीएम मोदी को याद दिलाते हुए कहा कि आपने एनआरए का गठन करने के बाद इसे लेकर कई तरह के दावे किए थे. लेकिन वो जनता के पूरे होते हुए नहीं दिख रहे हैं. आपने युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा किया था.


यह भी पढ़े- Donald Trump की Rally में चली गोलियां, इस घटना पर क्या बोले Joe Biden, PM Modi समेत विश्व के दिग्गज नेता


मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "“नरेंद्र मोदी जी, कल आप मुंबई में नौकरियां देने पर झूठ का मायाजाल बुन रहे थे. मैं आपको फिर से याद दिलाना चाहता हूं कि आपने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) की घोषणा करते हुए क्या कहा था.”

खरगे ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए उनसे तीन सवाल पूछे है. उनका पहला सवाल कि NRA ने पिछले 4 वर्षों से एक भी परीक्षा क्यों नहीं कराई?

दूसरा सवाल- NRA को ₹1,517.57 करोड़ का फंड मुहैया कराया गया था, तो अब तक सिर्फ 58 करोड़ ही क्यों खर्च हुआ.

तीसरा सवाल- NRA सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए संस्था बनी थी. क्या जानबूझकर NRA को निष्क्रिय रखा गया, ताकि SC, ST, OBC व EWS युवाओं से उनके आरक्षण का हक छीना जा सके?


 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement