भारत
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हर दिन मनोरंजक होता जा रहा है. देश की सबसे पुरानी पार्टी इस समय नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जूझ रही है.
डीएनए हिंदी: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया के तहत आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है. कांग्रेस अध्यक्ष पद की इस रेस में देर रात मल्लिकार्जुन खुड़गे की एंट्री हुई है. मल्लिकार्जुन खड़गे अनुसुचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है. मल्लिकार्जुन खड़गे इस समय लोकसभा में कांग्रेस के नेता है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होते समय अशोक गहलोत को इस पद का सबसे मजबूत उम्मीदवार बताया जा रहा था लेकिन राजस्थान में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद वह इस रेस से बाहर हो गए. गुरुवार को उनके रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है. मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा दिग्विजय सिंह, शशि थरूर और पवन बंसल ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए नामांकन पत्र खरीदा है.
आइए आपको बताते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अभी तक के टॉप 5 अपडेट्स.
पढ़ें- कांग्रेस के G-23 ग्रुप ने आधी रात में क्यों बुलाई बैठक, क्या नामांकन के आखिरी दिन होगा खेल?
पढ़े- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर पवन बंसल का बड़ा बयान, नामांकन पत्र खरीदने पर कही ये बात
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.