Advertisement

Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे चुनाव? सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

Digvijay Singh कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक हैं. वह दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. आज दिग्विजय सोनिया गांधी से मिलेंगे.

Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे चुनाव? सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पूरे देश में सरगर्मियां तेज हैं. अभी तक इस चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और शशि थरूर के नाम को लेकर चर्चाएं थीं लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हो सकती है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि दिग्विजय सिंह आज राजधानी नई दिल्ली पहुंच सकते हैं. दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. सूत्रों ने दावा किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार हैं. दिग्विजय सिंह अभी राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. कल शाम तक इस चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला होने की उम्मीद थी लेकिन अब चुनावी समर में दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी के नाम की भी चर्चा है. अगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है तो दो दशक के बाद ऐसा होगा जब इस पार्टी में टॉप पोस्ट के लिए चुनाव होगा. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज से शुरू हो रही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

पढ़ें- क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में होगा गांधी परिवार VS G-23? यहां समझिए पूरा राजनीतिक खेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement