Advertisement

Madhya Pradesh: कांग्रेस MLA के खिलाफ पत्नी ने की रेप की FIR, विधायक बोले- 10 करोड़ रुपये के लिए कर रही ब्लैकमेल

Bhopal Congress MLA पर राज्य सरकार की तरफ से भी बयान आया है जिसने विधायक की मुश्किलें और बढ़ा दी है.

Madhya Pradesh: कांग्रेस MLA के खिलाफ पत्नी ने की रेप की FIR, विधायक बोले- 10 करोड़ रुपये के लिए कर रही ब्लैकमेल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Congress MLA Umang Singhar) को उनकी पत्नी ने एक बड़ा झटका दिया है. विधायक पर पत्नी ने आरोप लगाया है कि उमंग सिंघार ने उनका बलात्कार किया है और मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है. इस आरोप ने कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसके वजह यह है कि विधायक पर लगे आरोपों पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भी सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने यह तक कह दिया कि विधायक की कई पत्नियां रह चुकी हैं. 

दरअसल, भोपाल के कांग्रेस विधायक सिंघार पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने घरेलू नौकर के नाम पर संपत्ति रखी है. उनका कहना है कि विधायक ने अपनी लिव-इन पार्टनर सोनिया भारद्वाज की आत्महत्या में उसकी (पत्नी की) संलिप्तता का आरोप लगाया. एक साल पहले इस आत्महत्या के लिए भोपाल में विधायक पर आरोप लगा था और वे विवादों में आ गए थे. 

रीवा नरकंकाल केस: विकास गिरि के थे 8 महीने पहले मिले 80 टुकड़े, पार्टनर यूनुस ने किया था कत्ल

10 करोड़ रुपये मांग रही पत्नी

हालांकि, इन सभी आरोपों से विधायक उमंग सिंघार ने पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी बस उन्हें ब्लैकमेल करना चाह रही है और उसकी मंशा उनसे बड़ी संख्या में पैसे ऐंठने की है, जिसके चलते उन पर चारित्रिक दाग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. विधायक उमंग सिंघार ने कहा है कि 2 नवंबर को मैंने मानसिक रूप से परेशान करने और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी. उसने मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसको लेकर केस भी दर्ज कराया गया है. 

गृहमंत्री ने दिया बयान

अहम बात यह है कि इस मामले में बीजेपी शासित राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि विधायक की अतीत में 'अन्य पत्नियां' रही हैं. उन्होंने कहा, ''पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की पत्नी ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक पूर्व में उनकी और भी पत्नियां थीं. नौगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है.''

उदयपुर में परिवार के 6 लोगों की मौत से सनसनी, पहले पत्नी और बच्चों का मर्डर फिर किया सुसाइड

आपको बता दें कि विधायक उमंग सिंघार शक्तिशाली आदिवासी राजनेता है जो कि तीन बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं.वह पिछली कमलनाथ सरकार में वन मंत्री थे और वर्तमान में गंधवानी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन पर पहले भी कुछ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसके चलते वे विवादों में भी रहे थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement