भारत
Congress Manifesto 2024: कांग्रेस ने घोषणापत्र में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर ज्यादा ध्यान दिया है. आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने जनता से क्या वादा किया है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज शुक्रवार यानी 05 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने की बात कही है.
घोषणापत्र में कांग्रेस के पांच न्याय में 'हिस्सेदारी न्याय', 'किसान न्याय', 'नारी न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'युवा न्याय' शामिल है. 'युवा न्याय' के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है. 'हिस्सेदारी न्याय' के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की 'गारंटी' दी है. 'किसान न्याय' के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है.
महिलाओं को 1 लाख सालाना और 30 लाख नौकरियां की बात
कांग्रेस के न्याय पत्र में कहा गया है कि खाली पड़े 30 लाख पदों की भर्ती की जाएगी. गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा. जाति जनगणना होगी, MSP पर कानून बनेगा. घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरी 400 रुपए, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और PMLA कानून में बदलाव का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की भी बात कही गई है.
कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.