Advertisement

PM आवास के पास कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

Congress leaders Protest: कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी और प्रियांका और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Latest News
PM आवास के पास कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

Congress leaders Protest (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन कर रही थी.  NEET परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था. हालांकि, इस दौराम मार्च निकाला जाना था, लेकिन इस मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ कई छात्रा भी चोटिल हुए हैं. हालांकि, लाठीचार्ज होने के बाद सियासी माहौल गर्मा गया. कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी और प्रियांका और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

हिरासत में लिए गए कई कांग्रेस नेता

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने जंतर-मंजर में छात्राओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा की है. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चुन्नी कांग्रेस सांसद के सुरेश समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका ने लाठीचार्ज में घायल हुए छात्राओं से वाड्रा ने आरएमएल अस्पताल में मुलाकात भी की है. 

प्रदर्शन में क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर चुके हैं. सरकार न तो कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए."

घायल छात्राओं से राहुल गांधी ने की मुलाकात

राहुल गांधी और प्रियांकी गांधी ने मंगलवार 21 जुलाई 2026 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के विरोध में पुलिस की कार्रवाई के बाद घायल हुए छात्राओं से मुलाकात की है. ये सभी छात्र नीट पेपर लीक होने पर विरोध कर रहे थे, जिसके चलते 21 बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी. लेकिन 20 जुलाई, 2026 को जंतर-मंतर पर छात्रा मार्च निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज की है, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कई बच्चों को भी चोटें आई हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement