Advertisement

Girlfriend के साथ पकड़ा गया था जो कांग्रेसी नेता, उसने शर्मसार होकर किया ये काम

Gujarat कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद उन्होंने पत्नी से अपनी जान को खतरा बताया था.

Girlfriend के साथ पकड़ा गया था जो कांग्रेसी नेता, उसने शर्मसार होकर किया ये काम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात (Gujarat) कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki)  ने सक्रिय राजनीति से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रेशमापटेल से ही अपनी जान का खतरा बताया है. गौरतलब है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनकी पत्नी ने सोलंकी को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था और उनकी पत्नी के साथ वे काननी लड़ाई लड़े रहे हैं. 

पत्नी से बताया जान का खतरा

राजनीति से ब्रेक लेने के साथ ही भरत सिंह ने अपनी पत्नी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रेशमा को सिर्फ मेरी दौलत से प्यार है. उसने मेरे घर पर कब्जा कर लिया है. उसे मेरी मौत का इंतजार है. तांत्रिक और मौलाना के पास उनसे बस एक ही बात पूछती है कि मैं कब मरूंगा. उन्होंने कहा कि उनकी जान को उनकी पत्नी से खतरा है. 

पार्टी को न हो नुकसान 

गौरतलब है कि इस घटना के बाद से लोग भरत सिंह और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर ले रहे है. वहीं भरतसिंह सोलंकी ने अब सक्रिय राजनीति से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की है यानी 2022 के चुनाव में वे कांग्रेस के साथ खड़े नहीं दिखाई देंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वे नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से पार्टी को किसी भी तरह का कोई नुकसान हो. 

ओडिशा में CM नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नए मंत्री लेंगे शपथ

वहीं उन्होंने कहा है कि वे अपने वायरल वीडियों को लेकर अपनी पत्नी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. इसके साथ ही भरत सिंह सोलंकी ने यह आरोप भी लगाया है कि चुनाव आते ही इस प्रकार का विवाद शुरू हो गया है कि जो कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है. गौरतलब है कि साल की अंतिम तिमाही में ही Gujarat के विधानसभा चुनाव होने हैं.  

Sidhu Moose Wala के परिवार से मिले गृह मंत्री अमित शाह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement