Advertisement

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गंधी की अचानक तबीयत अचानक बिगड़ गई है. फिलहाल उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Latest News
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती
Add DNA as a Preferred Source

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब हो गई है. जानकारी के अनुसार, उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज यानी की IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का एमआरआई कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थोड़ी देर में IGMC पहुंच सकते हैं. हालांकि, अब सोनिया गांधी की हालत स्थिर बताई जा रही है. 

सोनिया गांधी की हालत स्थिर 

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को कुछ हल्की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में लाया गया. अब उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर है. 

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी के मैच फिक्ससइंग दावे पर चुनाव आयोग ने बतया बेतुका, 5 पॉइंट्स में समझे पूरी बात

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी कुछ दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर रुकी हुई थीं. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्हें हल्की असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें IGMC लाया गया. IGMC प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में लाया गया और वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका चेकअप किया गया. सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है. लगातार बढ़ती उम्र और उनकी मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित चेकअप और इलाज चलता रहा है. बता दें कि सोनिया गांधी बीते रविवार को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची थीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement