Advertisement

Bihar News: कांग्रेस नेता शकील अहमद के बेटे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली. बेटे का नाम अयान खान और उम्र मात्र 18 साल बताई जा रही है.

Latest News
Bihar News: कांग्रेस नेता शकील अहमद के बेटे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव
Add DNA as a Preferred Source

बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे अयान खान ने खुदकुशी कर ली है. उसने पटना के सरकारी आवास पर खुदकुशी की. उसकी उम्र 18 साल थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सचिवालय डीएसपी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का अभी बता नहीं चल पाया है. 

कांग्रेस विधायक के बेटे ने की आत्महत्या 
रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक का बेटा अयान रात को खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया. लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. फिलहाल कांग्रेस विधायक शकील अहमद बिहार से बाहर हैं. शकील अहमद खान बिहार के कटिहार जिले के कड़वा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. 

ये भी पढ़ें-MP News: कॉलेज दोस्तों के साथ घूमने गई छात्रा का फिसला पैर, 500 फीट गहरी खाई में गिरी

सांसद पप्पू यादव ने जताया दुख 
कांग्रेस विधायक के बेटे के निधन पर पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक अत्यंत दुखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया! मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है! लेकिन एक पिता माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास!अल्लाह ईश्वर'.

एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में
कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील
अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक
निधन हो गया!

मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के
साथ है!लेकिन एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई
शब्द नहीं है मेरे पास!अल्लाह ईश्वर🙏🏼

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement