Advertisement

Congress नेता रेणुका चौधरी ने पकड़ लिया पुलिसकर्मी का कॉलर, उग्र हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress Protest Against ED: कांग्रेस पार्टी का देशभर में जारी प्रदर्शन उग्र रूप ले रहा है. एक नेता ने पुलिसकर्मी का ही कॉलर पकड़ लिया.

Congress नेता रेणुका चौधरी ने पकड़ लिया पुलिसकर्मी का कॉलर, उग्र हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन

रेणुका चौधरी ने पकड़ लिया पुलिसकर्मी का कॉलर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को आरोप लगाए थे कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी मुख्यालय (AICC Office) में घुसकर पार्टी नेताओं से मारपीट की. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से ईडी की पूछताछ और नेताओं से पुलिस की बदसलूकी के विरोध में अब कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं. तेलंगाना में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) ने सारी सीमाएं पार कर दीं. रेणुका चौधरी ने सरेआम एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया.

तेलंगाना में प्रदर्शन के बीच पुलिसकर्मी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणुका चौधरी ने ही अशिष्टता दिखाई. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रेणुका चौधरी को महिला पुलिसकर्मियों की टीम पकड़ रही है. उन्हें गाड़ी में बिठाने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi से ईडी की लगातार पूछताछ पर 'फायर' हुई कांग्रेस, देशभर में हंगामा और प्रदर्शन

देशभर में जारी है कांग्रेस का प्रदर्शन
आखिरकार किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया-बुझाया तब वह कॉलर छोड़ने पर राजी हुईं. इसके बाद ही उन्हें पुलिस की गाड़ी में बिठाया जा सका. यह घटना हैदराबाद की है जहां कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि कांग्रेस आज देशभर में राजभवनों का घेराव कर रही है और जगह-जगह उसके कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- यंग इंडिया कंपनी कैसे बनी, कहां से आया पैसा? ED ने राहुल गांधी से पूछे ये 10 अहम सवाल

राहुल गांधी से हो रही पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से संसद तक संग्राम शुरू कर दिया है. गुरुवार को कांग्रेस सांसदों का एक डिलेगेशन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के चेयरमैन से मिलने पहुंचा. कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की कि राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ गैरकानूनी व्यवहार किया गया और उनसे बदसलूकी की गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement