Advertisement

बिहार SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, चुनाव आयोग को BLA ने सौंपे 89 लाख शिकायतें, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

Bihar SIR: बिहार में SIR को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है. पवन खेड़ा ने कहा कि बीएलए ने 89 लाख शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा.

Latest News
बिहार SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, चुनाव आयोग को BLA ने सौंपे 89 लाख शिकायतें, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
Add DNA as a Preferred Source

Bihar SIR: बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच राजनीति एकबार फिर तेज हो गई है. एक अगस्त को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर विपक्ष लगातार हमलावर है. इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई सुनियोजित पैटर्न के तहत की गई है. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि राजनीतिक दलों की ओर से बहुत कम दावे और आपत्तियां आई हैं. 

शिकायतों की रसीदें भी पार्टी के पास मौजूद

दरअसल, रविवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि आयोग भले ही यह दावा कर रहा हो कि राजनीतिक दल शिकायतें नहीं कर रहे, लेकिन कांग्रेस अकेले अब तक 89 लाख शिकायतें बीएलए (Booth Level Agent) के जरिये जिला स्तर पर दर्ज करा चुकी है. इन शिकायतों की रसीदें भी पार्टी के पास मौजूद हैं. 

चुनाव आयोग इन बूथों की स्वतंत्र जांच कराए

पवन खेड़ा ने बताया कि लगभग 20 हजार बूथ ऐसे हैं जहां 100 से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए गए हैं. वहीं 200 से ज्यादा नामों के हटाए जाने वाले बूथों की संख्या 2 हजार से ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा कि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 7,613 बूथों पर 70 फीसदी से ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए हैं. कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव आयोग इन बूथों की स्वतंत्र जांच कराए. 


यह भी पढ़ें: SCO Summit 2025: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक में इन मुद्दों पर हुई सीधी बात


दावा-आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 1 सितंबर

वही आपको बता दें चुनाव आयोग के अनुसार दावा-आपत्ति दर्ज कराने और नए वोटर बनने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर तय की गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement