Advertisement

नमाज के लिए बस रोकने वाले कंडक्टर की गई थी नौकरी, अब ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

यूपी में कुछ दिनों पहले नमाज के लिए बस रोकने वाले एक बस कंडक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया था. अब उस कंडक्टर ने आत्महत्या कर ली है.

नमाज के लिए बस रोकने वाले कंडक्टर की गई थी नौकरी, अब ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Mohit Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में देखा गया था कि उत्तर प्रदेश रोडवेज के एक बस कंडक्टर ने लोगों के नमाज पढ़ने के लिए बस रोक दी थी. इसके बाद मोहित यादव नाम के इस बस कंडक्टर की नौकरी चली गई. अब मोहित यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. इस पर रोडवेज कर्मचारियों के संगठनों ने नाराजगी जताई है. इसी के बाद यूपी रोडवेज एम्प्लॉयीज यूनियन की बैठक भी रद्द कर दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, संविदा पर तैनात कंडक्टर मोहित यादव जनरथ में तैनात रहते थे. कुछ दिन पहले उन्होंने रामपुर के पास बस रुकवा दी थी जिससे लोग नमाज पढ़ सकें. इस पर बस के अन्य यात्रियों ने विरोध जताया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो वायरल होने के बाद संविदा पर नौकरी करने वाले मोहित यादव को नौकरी से निकाल दिया गया था. नौकरी जाने से परेशान मोहित ने मैनपुरी में एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली आबकारी नीति: पकड़ा गया ED का अधिकारी, घूस लेने का आरोप

क्या था पूरा मामला?
मामला इसी साल के 6 जून का है. ड्राइवर कृष्ण पाल सिंह और संविदा कंडक्टर मोहित यादव बरेली से दिल्ली के लिए जनरथ एक्सप्रेस लेकर गए थे. रामपुर के पास दो सवारियों ने कहा कि नमाज का वक्त हो गया है. मोहित और कृष्णपाल ने 3 मिनट के लिए बस रुकवा दी और दोनों यात्रियों ने नमाज पढ़ी. वीडियो वायरल हुआ तो बरेली डिपो के एआरएम ने ड्राइवर कृष्ण पाल सिंह को बर्खास्त कर दिया और मोहित की भी संविदा समाप्त कर दी गई.

कहा जा रहा है कि नौकरी जाने से मोहित बहुत परेशान थे और मैनपुरी में अपने घर चले गए थे. रविवार को मोहित ने मैनपुरी में कलिता एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement