Advertisement

Bengaluru Crime News: बाइक सवार से छात्रा ने ली लिफ्ट, सुनसान रास्ते पर दिल दहला देने वाले हाल में मिली

Bengaluru Crime News: कोलकाता रेप केस के बाद पूरे देश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच बेंगलुरु में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. 

Latest News
Bengaluru Crime News: बाइक सवार से छात्रा ने ली लिफ्ट, सुनसान रास्ते पर दिल दहला देने वाले हाल में मिली

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद पूरे देश में युवा सड़कों पर हैं. महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बीच रेप और महिलाओं से जुड़े अपराध की संख्या कम होते नहीं दिख रही है. बेंगलुरु में एक कॉलेज छात्रा (Bengaluru College Girl Raped) के साथ बाइक सवार के रेप करने का मामला सामने आया है. बेंगलुरु ईस्ट जोन के एसीपी रमन गुप्ता ने बताया कि पीड़िता रात में एक गेट-टुगेदर से वापस आ रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे लिफ्ट दिया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप कर छोड़ दिया. 

पीड़िता ने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी 
बेंगलुरु ईस्ट जोन के एसीपी रमन गुप्ता ने बताया कि पीड़िता एक कॉलेज स्टूडेंट है और गेट-टुगेदर से रात में लौट रही थी. इसी दौरान शनिवार को उसने रास्ते में बाइक सवार से लिफ्ट ली, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद आरोपी बाइक सुनसान रास्ते पर ले गया. पीड़िता ने रेप के बाद अपने दोस्तों को इमर्जेंसी मैसेज भेजा था और जब वह पहुंचे तो सुनसान जगह पर सिर्फ एक जैकेट से उसका पूरा शरीर ढका था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने UPSC को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से किया तुलना, क्या है लेटरल एंट्री का मामला जिसपे गरमा गई है राजनीति


पुलिस ने बताया कि पीड़िता के दोस्तों का कहना है कि जिस वक्त वह घटना वाली जगह पर पहुंचे, तो उन्हें पीड़िता जख्मी हालत में मिली थी. एक अनजान शख्स वहां सिर्फ पैंट में नजर आया और उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह भाग गया. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.  


यह भी पढ़ें: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से श्रद्धालु की मौत, भारी भीड़ के चलते अव्यवस्थाओं की खुली पोल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement