Advertisement

Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड का कहर जारी, कोहरे ने उड़ानों और ट्रेनों को किया प्रभावित, बारिश होने की भी संभावना

Weather Forcast: दिल्ली में दिन प्रती दिन ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है. कोहरे के कारण कई उड़ाने और ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. आइए जानते हैं आज का मौसम अपडेट्

Latest News
Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड का कहर जारी, कोहरे ने उड़ानों और ट्रेनों को किया प्रभावित, बारिश होने की भी संभावना
Add DNA as a Preferred Source

Weather Update News: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और घने कोहरे के लोगों को काफी समस्याओं का कामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को जीरो विजीबिलीटी के कारण करीब 400 उड़ानें लेट हुईं. श्रीनगर, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना और अमृतसर समेत अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानों का संचालन बाधित रहा. कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई, और कई VIP ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं.

UP में आरेंज अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार से शुक्रवार तक कोल्ड डे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मंगलवार को अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गई.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की घटना हुई, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. पहलगाम में न्यूनतम तापमान -7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. हिमाचल प्रदेश में भी कोहरे और शीतलहर का असर है. लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान  8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


ये भी पढ़ें- डबल डिजिट में पहुंच गए HMPV Virus के मामले, अब तक सामने आए 10 केस, जानें लक्षण और उपाय


राजस्थान और पंजाब 
राजस्थान में शीतलहर जारी है और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं. पंजाब में घनी धुंध के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक शीतलहर और हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है. 11 और 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध भी हो सकता है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement