Advertisement

दिल्ली से गुजरात तक फैला ड्रग्स का जाल, अंकलेश्वर में 5000 करोड़ की Cocaine बरामद

Cocaine Recovered in Gujarat News: इससे पहले एक अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम पर छापा मारकर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना पकड़ी गई थी.

Latest News
दिल्ली से गुजरात तक फैला ड्रग्स का जाल, अंकलेश्वर में 5000 करोड़ की Cocaine बरामद

Cocaine Recovered in Gujarat

Add DNA as a Preferred Source

देश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. युवाओं नशे की लत में अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ महीने में हजारों करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है. दिल्ली, भोपाल के बाद अब गुजरात से बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. गुजरात के अंकलेश्वर में 518 किलोग्राम कोकीन पकड़ी गई है. इसकी बाजार में कीमत 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

दिल्ली और गुजरात में पिछले दो हफ्ते के भीतर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 13,000 करोड़ रुपये मूल्य की 1,289 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना’ जब्त की है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने रविवार को अंकलेश्वर में एक दवा कंपनी में तलाशी के दौरान 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की. इस Cocaine की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच हजार करोड़ रुपये है.

दिल्ली में पकड़ी गई थी 562 किलो कोकीन
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम पर छापा मारकर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप जब्त की थी. 

जांच के दौरान 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलोग्राम अतिरिक्त कोकीन बरामद की गई थी. पुलिस को पता चला कि यह मादक पदार्थ एक कंपनी का था, जिसने इसे अंकलेश्वर की दवा कंपनी से प्राप्त किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement