Advertisement

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बार फिर बढ़ सीएनजी के दाम, दिल्ली-एनसीआर में 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG

पिछले 15 दिनों में सीएनजी के दामों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गई है. इसी के बाद देश के कई हिस्सों में सीएनजी के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गई है.

Latest News
CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बार फिर बढ़ सीएनजी के दाम, दिल्ली-एनसीआर में 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG

Cng Price Hike

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

पेट्रोल और डीजल के अगले ही दिन अब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. मंगलवार सुबह सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 83.9 रुपये किलोग्राम हो गये हैं. इसकी वजह मिडिल ईस्ट का युद्ध माना जा रहा है, जिसके चलते पेट्रोल डीजल के साथ ही सीएनजी से लेकर घरेलू गैस के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. 

पिछले 15 दिनों में 4 बार हुई बढ़ोतरी

यह पहली बार नहीं है, जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 15 दिनों में सीएनजी के दामों में चौथी बार बढ़ातरी हुई है,​ जिसके बाद सीएनजी 6 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है. वहीं पेट्रोल डीजल पर पिछले 12 दिनों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है. पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि सीएनजी के दामों में ​भी फिर से बढ़ोतरी होगी, यह बात मंगलवार को सच साबित हो गई. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल डीजल के साथ ही सीएनजी ने भी आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. 

जानें कब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल के बाद 15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति  किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद दिन बाद फिर से 17 मई को सीएनजी के दामों में 1 रुपये बढ़ाया गया है. 23 मई को सीएनजी की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इसके 3 दिन बाद फिर से से सीएनजी पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिये गये हैं, ऐसे में 15 से भी कम दिनों में सीएनजी के दामों में 6 रुपये किलोग्राम दाम बढ़ गये हैं.  

ट्रांसपोर्ट के साथ महंगा होगा सामान

सीएनजी और पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का प्रभाव सिर्फ ट्रांसपोर्ट पर नहीं, आपकी रसोई तक पर पड़ेगा. क्योंकि लगातार बढ़ोतरी के बाद से जहां एक तरफ टैक्सी, कैब और ऑटो यूनियन ने किराया बढ़ाने की मांग की है. वहीं ट्रांसपोर्टरों ने भी चक्का जाम कर किराया न बढ़ाने पर हड़ताल की धमकी दी है. ऐसे में साफ है कि जब सामान लाना ले जाना महंगा होगा तो इसका असर आपके खाने के सामान से लेकर रसोई के सामान तक पर पड़ेगा. 

शहर के अनुसार ये हैं सीएनजी के नये दाम

मंगलवार को सीएनजी के दामों में प्रतिकिलो ग्राम 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में सीएनजी के 83.9 रुपये किलोग्राम हो गई है. वहीं नोएडा में इसके दाम 91.9 रुपये प्रति किलोग्राम हैं. वहीं गुड़गांव में सीएनजी 84.12 रुपये प्रति किलोग्राम हैं तो गाजियाबाद में इसके दाम 102.90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गये हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement