भारत
पेट्रोल डीजल के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है. गैस कंपनियों ने इसमें 2 रुपये किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है.
पेट्रोल और डीजल के बाद शुक्रवार को सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. लोगों की जेब बढ़े इस बोझ की वजह ईरान युद्ध और होर्मुज में की गई नाकाबंदी है, जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. अब दिल्ली एनसीआर में सीएनजी गैस पहले से 2 रुपये महंगी मिलेगी, वहीं पेट्रोल और डीजल में 3 3 रुपये बढ़ोतरी कर दी गई है. इसका सीधा असर कैब, ऑटो से लेकर निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा.
दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. इसके बार सीएनजी के दाम 77.09 से बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गये हैं. सीएनजी के दामों में यह बढ़ोतरी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के एक दिन बाद की गई. यहां पर 14 मई को ही सीएनजी के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई थी. ऐसे में पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही आईजीएल भी दामों पर वृद्धि करेगा, जो 15 मई यानी शुक्रवार को सच साबित हुई.
दिल्ली से लेकर एनसीआर समेत सभी इलाकों में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. इसके बाद नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 87.70 प्रति किलोग्राम हो गये हैं. मेरठ और शामली में यह 87.58 पैसे हैं. वहीं गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 84.12 रुपये प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी में 83.70 रुपये प्रतिकिलो ग्राम हो गये हैं.
गैस कंपनियों का दावा है कि उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा. इसकी वजह भारत को अपनी जरूरत के अनुसार 50 प्रतिशत से भी ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करनी पड़ती है. वहीं वैश्विक बाजार में गैस की मांग बढ़ने व सप्लाई घटने से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अनुसार, बढ़ी हुई लागत को लंबे समय तक खुद वहन करना संभव नहीं था. इसकी वजह से ही गैस के दामों में थोड़ा इजाफा किया गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.