Advertisement

UP News: CM योगी ने अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, यूपी पुलिस में 20% आरक्षण का ऐलान

UP News: सीएम योगी ने यूपी पुलिस में अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने का ऐलान किया. यह फैसला उन सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार देने के उद्देश्य से लिया गया है.

Latest News
UP News: CM योगी ने अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, यूपी पुलिस में 20% आरक्षण का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Add DNA as a Preferred Source

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में सेवा देने वाले अग्निवीरों को अब यूपी पुलिस में 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा. यह फैसला उन सैनिकों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार देने के उद्देश्य से लिया गया है. साथ ही सीएम योगी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस की मिसाल देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया.

उत्तर प्रदेश पुलिस में प्राथमिकता

सीएम योगी ने कहा कि जो युवा सेना में अग्निवीर बनकर देश की रक्षा करेंगे, उन्हें सेवा पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में प्राथमिकता के साथ भर्ती किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह आरक्षण अग्निवीरों के अनुभव और अनुशासन का लाभ राज्य की पुलिस व्यवस्था को मिलेगा. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की वीरता और ताकत को सलाम करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने महज 22 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. पाकिस्तान को उस वक्त तुर्की और चीन जैसे देशों का समर्थन था, लेकिन फिर भी हमारी सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया.


यह भी पढ़ें: क्या है फ्री लीगल सपोर्ट योजना, जिससे आर्मी जवानों के परिवार को मिलेगी कानूनी मदद, सरकार का बड़ा ऐलान


 

राष्ट्रभक्ति और रोजगार का संगम

सीएम योगी ने कहा कि यह फैसला न सिर्फ अग्निवीरों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी करेगा. उन्होंने इस पहल को 'राष्ट्रभक्ति और रोजगार का संगम' बताया. इस फैसले को लेकर राज्यभर के युवाओं और पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है. इसे एक सकारात्मक कदम मानते हुए लोगों ने योगी सरकार का आभार जताया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement