Advertisement

Maharashtra Political Crisis: बागी विधायकों को मनाने के लिए उद्धव ठाकरे की पत्नी ने संभाला मोर्चा, बनाया ये प्लान

सूत्रों की मानें तो बागी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी अब उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने अपने कंधों पर ले ली है. इसके लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है.

Maharashtra Political Crisis: बागी विधायकों को मनाने के लिए उद्धव ठाकरे की पत्नी ने संभाला मोर्चा, बनाया ये प्लान

udhav thakrey with wife 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है. सरकार का भविष्य भी अधर में लटका नजर आ रहा है.  यहां की शिवसेना सरकार अपने ही विधायकों की नाराजगी का सामना कर रही है. ऐसे में एक तरफ उन पर सख्ती की जा रही है तो दूसरी तरफ उन्हें मनाने में भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है.  बागी विधायकों के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया गया है और  उन्हें मनाने के लिए हर हथकंडा भी अपनाया जा रहा है. इस कोशिश में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी भी शामिल हो गई हैं. सूत्रों की मानें तो बागी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी अब उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने अपने कंधों पर ले ली है. इसके लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है.

नाराज विधायकों को मनाने में जुटी रश्मि ठाकरे
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे नाराज विधायकों को मनाने के लिए उनकी पत्नियों से संपर्क कर रही हैं.वह बागी विधायकों की पत्नियों के जरिए अपनी बात उन तक पहुंचा रही हैं. उनसे कहा गया है कि वे अपने पति विधायकों को समझाएं और वापस पार्टी में लौटें. सूत्रों से यहां तक पता चला है कि इस पर बागी विधायकों की पत्नियों ने भी रश्मि ठाकरे के सामने अपनी भड़ास निकाली है. 

यह भी पढ़ें- आखिर चल क्या रहा है महाराष्ट्र में, 7 Point में जानें प्रदेश में आए राजनीति भूचाल की पूरी डिटेल

अलग गुट बना रहे हैं एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ शिवसेना के लगभग 40 विधायकों का समर्थन है. इसी के आधार पर शिंदे ने शिवसेना पर ही दावा ठोंक दिया है. जानकारों के मुताबिक, 'शिवसेना - बालासाहेब ठाकरे गुट' नाम के जरिए शिवसेना दो हिस्सों में बंट जाएगी. एक होगा बालासाहेब गुट और दूसरा उद्धव गुट. शिंदे गुट मानकर चल रहा है कि इसी के जरिए ज्यादा से ज्यादा शिवसैनिक उनके गुट से इमोशनली कनेक्ट होंगे.

वहीं शनिवार को उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और आदित्य ठाकरे की अगुवाई में पार्टी की बैठक हुई.इस बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि बगावत करने वाले विधायकों में से 10-15 उनके संपर्क में हैं. आदित्य ठाकरे ने कहा कि गद्दारों को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि बहुत सारे लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन कोई भी सीएम उद्धव ठाकरे जैसा नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें- Maharashtra में सियासी हलचल तेज, वडोदरा में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement