Advertisement

27 जुलाई से दिल्ली में खेलों का महाकुंभ, CM रेखा गुप्ता ने किया कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट का अनावरण

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट ‘मयूर’ का अनावरण किया है.

27 जुलाई से दिल्ली में खेलों का महाकुंभ, CM रेखा गुप्ता ने किया कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट का अनावरण

CM Rekha Gupta 

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट ‘मयूर’ का अनावरण किया है. राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित ये शुभंकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऊर्जा और विविधता का सजीव प्रतीक है.

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे. ये प्रत्येक दिल्लीवासी के लिए गर्व का अवसर है. पूरी दुनिया दिल्ली की खेल भावना, उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और आत्मीय मेजबानी की साक्षी बनेगी. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद तथा टेबल टेनिस फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. 

सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट का अनावरण करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,  "22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया है. हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित यह शुभंकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऊर्जा और विविधता का सजीव प्रतीक है. मयूर आत्मविश्वास, उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प, खेल कौशल और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा कि मोर भारतीय परंपरा में गर्व, ऊर्जा और सुंदरता का प्रतीक है."

आशीष सूद ने भी कही ये बात

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री गुप्ता के मार्गदर्शन में, दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी को भविष्य में राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार कर रही है. सरकार एक ऐसा माहौल बना रही है जहां खिलाड़ी बनने के इच्छुक हर बच्चे को विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग, खेल विज्ञान और उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त होगी." 

 

दिल्ली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पांच ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ विकसित कर रही है. इन केंद्रों में तैराकी, एथलेटिक्स, कुश्ती और टेबल टेनिस जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है. ये केंद्र केवल प्रशिक्षण सुविधाओं के रूप में ही नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य के खेल चैंपियनों को तैयार करने के लिए प्रतिभाओं की मजबूत आधारशिला के रूप में भी काम करेंगे. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement