Advertisement

पटना में CM नीतीश कुमार का मंच पर दिखा अजीबोगरीब अंदाज, अचानक अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, Video हुआ वायरल

पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत में दिए गए फूलों के गमले को अपर मुख्य सचिव के सिर पर रख दिया.जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
पटना में CM नीतीश कुमार का मंच पर दिखा अजीबोगरीब अंदाज, अचानक अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, Video हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में हैं. पटना के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा किया गया एक अजीबोगरीब अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. कार्यक्रम के दौरान जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने उन्हें फूलों का गमला भेंट कर स्वागत किया, तो सीएम नीतीश ने वह गमला उनके सिर पर ही रख दिया. इस घटना के बाद मंच पर कुछ क्षणों के लिए असहजता छा गई, जिसे अधिकारी ने तुरंत संभाल लिया. 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, यह पहला मामला नहीं है जब नीतीश कुमार का मंच से इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है. सोमवार को राजधानी पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत के दौरान भेंट किए गए फूलों के गमले को अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के सिर पर रख दिया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को हैरान कर गया और अब इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. बिहार में कई वर्षों से गमला देकर नेताओं का स्वागत करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया ने इस रिवाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जैसे ही नीतीश कुमार ने गमला सिर पर रखा, डॉ. सिद्धार्थ ने फुर्ती से उसे उतारकर पास खड़े कर्मचारी को सौंप दिया. 


यह भी पढ़ें: Delhi BJP: दिल्ली में नए भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी, जानें किसको कहां से मिली जिम्मेदारी


विपक्षी दलों ने घेरा 

आपको बता दें इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 13.10 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन प्रमुख भवनों, एनेक्सी भवन, वार्डेन ब्लॉक और स्टार्टअप ब्लॉक का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. यह घटना जहां एक ओर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं विपक्षी दलों ने एक बार उनके इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement