Advertisement

MP से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने कुछ अपने हाथों से किए तैयार

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे. हाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति इन लड्डुओं को तैयार कर रही है.

Latest News
MP से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने कुछ अपने हाथों से किए तैयार

laddus for Shri Ram ram Ayodhya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पांच लाख लड्डू भेजेंगे. इनमें से सीएम मोहन ने कुछ लड्डू खुद अपने हाथों से तैयार किए हैं. इन लड्डुओं को 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए अयोध्या भेजा जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां चिंतामन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की 'लड्डू' बनाने वाली इकाई में पहुंचे और अयोध्या भेजे जाने वाले पांच लाख लड्डू तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया. अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लड्डू तैयार करने वाले कारीगरों से बात की और कुछ लड्डू खुद भी बनाए. मुख्यमंत्री ने पैकिंग में भी मदद की.

5 लाख लड्डू किए जा रहे तैयार
उन्होंने बताया कि 4 लाख लड्डू पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 50 ग्राम है. इन्हें बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे.

22 जनवरी को होगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा. जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को 8,000 से अधिक मेहमानों की उपस्थिति में अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे. मंदिर में 23 जनवरी से लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और भक्तों के आगमन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के इस शहर में व्यापक व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Anjali Arora ने MMS कांड के डेढ़ साल बाद लिया कड़ा एक्शन, बोलीं 'परिवार को किया शर्मिंदा'

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि अयोध्या में 120 बिस्तरों वाले अस्पताल को उन्नत किया गया है और इसमें आपातकालीन बिस्तर जोड़े गए हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में 350 बिस्तरों वाले राजर्षि दशरथ स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज को भी 50 आपातकालीन बिस्तरों सहित 200 बिस्तरों के साथ उन्नत किया गया है. चंद्रा ने कहा कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर की एक टीम को 200 पैरामेडिक्स को प्रशिक्षित करने के लिए अयोध्या भेजा गया है ताकि चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

लाइव प्रसारण के लिए लगाई जा रही LED स्क्रीन
सरकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह और संबद्ध कार्यक्रमों के दौरान अयोध्या में आपातकालीन प्रतिक्रिया दल की भी तैनाती करेगी. दूरदर्शन ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए हैं. सीधे प्रसारण के अलावा दूरदर्शन ने एक जनवरी से 15 जनवरी तक ‘राम की पैड़ी’ नामक एक विशेष समाचार बुलेटिन भी प्रसारित किया. अयोध्या स्थित राम कथा संग्रहालय में एक मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है जहां प्रसारण देखने की सुविधा के लिए कई बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी. (इनपुट भाषा के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement