Advertisement

Kolkata Doctor Rape Case : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-'मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी...वाम और राम इकट्ठे होकर यह कर रहे'

कोलकाता रेप केस पर सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम ममता का कहना है कि मैं दोषियों को फांसी की सजा का समर्थन करती हूं. साथ ही डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल का ऐलान किया है.

Latest News
Kolkata Doctor Rape Case : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-'मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी...वाम और राम इकट्ठे होकर यह कर रहे'
Add DNA as a Preferred Source

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बड़ा बयान सामने आया है.  सीएम ममता का कहना है कि मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी. वाम और राम इकट्ठे होकर यह कर रहे हैं. उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दोषियों को फांसी की सजा का समर्थन किया. दूसरी तरफ, बुधवार रात डॉक्‍टरों पर अटैक से नाराज फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) ने दोबारा हड़ताल का ऐलान क‍िया है. फोरडा ने कहा, जब डॉक्‍टर ही सुरक्ष‍ित नहीं हैं, तो हम इलाज कैसे कर पाएंगे. इसके बाद इंडियन मेड‍िकल एसोस‍िएशन ने आपात (IMA) बैठक बुलाई है.

'घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और फिर विभत्स तरीके से की गई हत्या के मामले में पूरे देश में रोष है. कहीं छात्र तो कहीं संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं, विपक्ष ममता सरकार को लगातार घेर रहा है. विपक्ष ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग तक कर डाली है. इस पर ममता बनर्जी का बयान आया है कि  "जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी...  वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं. घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है." 

वीडियो में सुनें सीएम ममता के बोल

 

फांसी की सजा होनी चाहिए- सीएम ममता
ममता ने आगे कहा, "हम अभी भी कहते हैं कि फांसी होनी चाहिए. हमने सारे दस्तावेज दे दिए हैं, जो भी लीक हो रहा है, जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ. मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. यह बहुत बड़ा अपराध है. इसकी एकमात्र सजा फांसी है, अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement