Advertisement

इस बार 15 अगस्त पर दिल्ली में कौन फहराएगा झंडा, CM अरविंद केजरीवाल ने LG को चिट्ठी में क्या लिख दिया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखकर सूचना दी है कि इस बार 15 अगस्त पर तिरंगा झंडा कैबिनेट मंत्री आतिशी फहराएंगी.

इस बार 15 अगस्त पर दिल्ली में कौन फहराएगा झंडा, CM अरविंद केजरीवाल ने LG को चिट्ठी में क्या लिख दिया?
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से चिट्ठी लिखकर बताया है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी जगह कैबिनेट मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी.   

सीएम क्यों नहीं फहरा पाएंगे झंडा?
आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस वजह से इस बार वे 15 अगस्त पर झंडा नहीं फहरा पाएंगे.

दिल्ली में आतिशी फहराएंगी झंडा
साल 2015 से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार ये मौका कैबिनेट मंत्री आतिशी को मिलेगा.  आम आदमी पार्टी (आप) ने  कहा कि केजरीवाल ने अपनी जगह पर आतिशी को झंडा फहराने की सूचना एलजी को चिट्ठी लिखकर दी है.


यह भी पढ़ें-  दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


हाई कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?
आपको बता दें कि बीते सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था.  अदालत ने फैसला सुनाया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे उचित कारण थे. जहां तक ​​उनकी जमानत याचिका का सवाल है, कोर्ट ने उसका निपटारा कर दिया और केजरीवाल को निचली अदालत से आगे की राहत मांगने की अनुमति दी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  
  

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement