भारत
कानपुर हिंसा मामले में कुल 30 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने 3 FIR दर्ज की है. पढ़ें विशाल सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट.
डीएनए हिंदी: कानपुर (Kanpur Violence) में भड़की हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. बेकनगंज इलाके में हुई हिंसक वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवी हिंसा भड़काते साफ नजर आ रहे हैं.
उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की और बम के गोले भी फेंके. घटनास्थल के आस-पास स्थिति दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया. कुछ सीसीटीवी में उपद्रवियों की यह वारदात कैद हो गई है.
देखें वीडियो-
कानपुर हिंसा का नया CCTV वीडियो | #BreakingNEWS #Kanpur @Mimansa_Zee
— Zee News (@ZeeNews) June 4, 2022
अन्य Videos यहां देखें - https://t.co/ZoADfwBf2S pic.twitter.com/w3Gl1DjH1y
कानपुर हिंसा पर सख्त प्रशासन, 36 गिरफ्तार, 3 FIR, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात! देखें तस्वीरें
पुलिस CCTV वीडियो की कर रही है पड़ताल
कानपुर हिंसा केस में पुलिस ने जुमे की नमाज के बाद सामने आए पूरे घटनाक्रम को कड़ी दर कड़ी जोड़कर देख रही है. पुलिस हर फुटेज की बारीकी से निगरानी कर रही है जिससे आरोपियों की पहचान हो और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
Kanpur Violence: कानपुर हिंसा पर CM Yogi सख्त, उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
क्यों भड़की थी कानपुर में हिंसा?
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना समेत कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी. नमाज के बाद दो समुदायों के सदस्य आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे पर ईंटों से पथराव किया. इस हिंसा पर CM योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की धरपकड़ और छापेमारी की कार्रवाई जारी है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.