Advertisement

दिल्ली के साकेत कोर्ट में बवाल, पेशी के दौरान 2 गुटों में खूनी झड़प, एक कैदी की मौत

Delhi Crime: साकेत कोर्ट के लॉकअप में इस तरह से कैदी की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस की मौजदूगी में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई.

Latest News
दिल्ली के साकेत कोर्ट में बवाल, पेशी के दौरान 2 गुटों में खूनी झड़प, एक कैदी की मौत

Delhi Saket Court

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी के लिए लाए गए कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई. कोर्ट के लॉकअप में अमन नाम के कैदी से दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल के बैरग नंबर-8 से तीन कैदियों को साकेत कोर्ट में पैशी के लिए लाया गया था. ये तीन कैदी दो अलग-अलग गुट के थे. जज के सामने पेश करने से पहले उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया था. तभी किसी बात को लेकर अमन नाम के कैदी से दो अन्य कैदियों की बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि खूनी झड़प में तब्दील हो गई. दोनों कैदियों ने मिलकर अमन को बुरी तरह मारा. 

गंभीर रूप से घायल अमन को पुलिस ने बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अमन दिल्ली के गोविंदपुरी का रहने वाला था. उसके खिलाफ एफआईआर नं. 250/2017, यू/एस 307/34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज था.

एक साल पुरानी थी रंजिश
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमला करने वाले जितेंद्र की अमन से पुरानी दुश्मनी थी. साल 2024 में दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जितेंद्र ने अमन के भाई पर चाकू से हमला किया था. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस हमले के बाद से दोनों कट्टर दुश्मन भन गए थे.   

जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी. दरअसल, 2024 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जब वे दोनों जेल से बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement