Advertisement

'रिटायर होते ही राजनीति में न आएं, कल आप कोर्ट में थे, लोग क्या सोचेंगे', जजों को लेकर CJI चंद्रचूड़ की बड़ी टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की तरफ से जजों के राजनीति में आने को लेकर टिप्पणी आई है. उन्होंने हाल ही में मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में भारतीय न्यायपालिका को लेकर बहुत कुछ कहा है.

Latest News
'रिटायर होते ही राजनीति में न आएं, कल आप कोर्ट में थे, लोग क्या सोचेंगे', जजों को लेकर CJI चंद्रचूड़ की बड़ी टिप्पणी

CJI Chandrachud

Add DNA as a Preferred Source

जजों को लेकर अक्सर ये सवाल उठए जाते रहे हैं कि उन्हें राजनीति में नहीं आना चाहिए. पिछले कुछ समय में या यूं कहें कि कुछ दशकों में देखा गया है कि कई सारे बड़े जजों ने राजनीति जॉइन की. साथ ही अलग-अलग पार्टियों में शामिल हुए. इनमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के बड़े जज भी शामिल रहे हैं. इसको लेकर काफी विवाद भी हो चुका है. जजों के राजनीति में आने के बाद उनके द्वारा लिए गए फैसलों को संदिग्ध नजरिए से देखा जाता है. ये सवाल आज के समय में बेहद प्रासंगिक हो चला है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की भी टिप्पणी आई है. उन्होंने हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए अपने इंटरव्यू में भारतीय न्यायपालिका को लेकर बहुत कुछ कहा है.

जज के राजनीति में आने को लेकर CJI ने क्या कहा 
दैनिक भास्कर के इंटरव्यू के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई से पूछा गया कि 'हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज रिटायरमेंट के बाद सियासत में जा रहे हैं, इसको लेकर क्या कहेंगे, क्या ये सही है?' इस सवाल का जवाब देते हुए सीजेआई ने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत फैसला है. मेरी राय है कि जब आप जज बनकर रिटायर हो रहे हैं तो आपको कुछ वक्त देना चाहिए. सियासत में जाने से पहले थोड़ा सा वक्त देना चाहिए. एक पर्याप्त अंतराल होना चाहिए. बाकी राजनीति में जाना चाहिए या नहीं, ये एक दूसरा मामला है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement